
कालपी। कालपी सर्किल के कोतवाली कालपी, आटा व कदौरा थाना क्षेत्र में कोरोना वायरस जैसी महामारी के दौरान लाक डाउन का उल्लंघन करने तथा झूठी व भ्रामक सूचना देने के मामले में पुलिस उपाधीक्षक राहुल पांडेय के निर्देश पर कालपी कोतवाली में एक, आटा थाना क्षेत्र में डेढ़ दर्जन व कदौरा थाना में आधा दर्जन से अधिक लोगों सहित दो दर्जन लोगों के विरुद्ध संगीन धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक डा. सतीश कुमार के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक राहुल पांडेय के निर्देश पर कालपी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मानिक चंद पटेल, क्राइम इंस्पेक्टर मनोज मिश्रा व एसएसआई प्रवीन कुमार सिंह द्वारा लाकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में हैदरीपुरा कालपी निवासी मोनिस पुत्र साहिद के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया। वहीं कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम इकौना में लाक डाउन का उल्लंघन करने तथा जमघट लगाकर ताश के पत्ते खेल रहे नीलेश पुत्र सुंदर निषाद, बाबूचरन पुत्र रामशंकर, संदीप पुत्र छोटेलाल, रामविलास पुत्र रामबिहारी, बाबू जी पुत्र गोरेलाल, हरचरन पुत्र रामसनेही व बाबूलाल सहित सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया। इसी प्रकार आटा थाना क्षेत्र ग्राम पिपरायां में लाकडाउन का उल्लंघन कर रहे एक दर्जन लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया। इससे पूर्व ग्राम सधारा में रविंद्र पुत्र मनीराम जिन्होंने गांव की एक लडक़ी को कोरोना होने की शिकायत की थी जिसकी जांच कराई गई तो मामला झूठा पाया गया जिस पर झूठी व भ्रामक सूचना देने की कार्रवाई की गई थी तथा दूसरी कार्रवाई करमेर आटा में राहुल व रोहित के खिलाफ लाक डाउन का उल्लंघन करने के आरोप में दोनों लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। पुलिस उपाधीक्षक राहुल पांडेय ने दूरभाष पर बताया कि लाक डाउन का उल्लंघन करने के मामले मे कोतवाली कालपी में एक मुकदमा,आटा थाने में तीन मुकदमे तथा कदौरा थाने में एक कुल पांच मुकदमे पंजीकृत हुए हैं जिनमें दो दर्जन के करीब लोगों पर कार्रवाई की गई है।







Leave a comment