
कुठौंद। कोविड 19 वायरस के संक्रमण से देश मुसीबत से घिर गया है। एेसे में लोगों को घरों से न निकलने के लिए कहा गया है अगर एेसे में लोग घरों से निकलेंगे तो संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाएगा। आज जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर व पुलिस अधीक्षक डा. सतीश कुमार ने कुठौंद क्षेत्र का निरीक्षण किया और लाकडाउन का जायजा लिया।
डीएम व एसपी ने इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया जहां पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. अरुण तिवारी से पूछताछ की व साफसफाई का जायजा लिया जिसको देखकर जिलाधिकारी संतुष्ट दिखे। फिर कस्बा कुठौंद का निरीक्षण किया। इसके बाद थाना क्षेत्र के ग्राम भदेख में राशन की दुकान का जायजा लिया जहां पर सोशल डिस्टेंस का पालन हो रहा है और सरकार की योजना का सही लाभ जनता तक पहुंच रहा है। चौकी इंचार्ज शंकरपुर अर्जुन सिंह व लेखपाल हरेंद्र कुमार ने लोगों को जागरूक करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। इसके बाद शंकरपुर चौकी बार्डर का निरीक्षण किया जहां पर जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर व पुलिस अधीक्षक डा. सतीश कुमार ने प्रभारी निरीक्षक के कार्य को सराहा जहां बार्डर पर लाक डाउन का पालन पूर्ण रूप से देखने को मिला। इस मौके पर उपजिलाधिकारी सुनील कुमार शुक्ला, क्षेत्राधिकारी जालौन सुबोध गौतम, प्रभारी निरीक्षक कुठौंद सुधाकर मिश्रा, शंकरपुर चौकी इंचार्ज अर्जुन सिंह, कांस्टेबिल अखिलेश कुमार, राजीव सिंह, रमेश सिंह, प्रमलेश कुमार, सोमेश कुमार, लेखपाल हरेंद्र कुमार आदि लोग मौजूद रहे।





Leave a comment