
उरई। विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा लाक डाउन के दृष्टिगत जरूरतमंद/असहायों एवं बाहर से आने वाले आमजन को लंच पैकेट का वितरण करते हुए उनकी मदद की जा रही है। हाइवे कालपी रोड, जालौन रोड के पीछे समेत कई जगह लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने, बाहर से आने वाले लोगों को चौदह दिन तक आश्रय गृह/स्कूल इत्यादि में क्वारंटाइन रहने एवं सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने हेतु जागरूक भी किया गया।
गली मोहल्लों उमरारखेरा महावत बस्ती, हाइवे जालौन रोड, कालपी रोड आदि जगहों पर बाहर से आने वाले लोगों को अवर अभियंता विद्युत, जेई रामू गुप्ता, पैश्विनी राम, संजीव अहिरवार एवं स्टाफ गोपाल राजपूत, लाला कौशिक, जयराम प्रजापति, अमृत, अजीत यादव, राजेश याज्ञिक व उनकी टीम ने जरूरी सामान, पानी की बोतल, भोजन वितरित किया।





Leave a comment