जालौन। नगर में कानपुर से आई जमात के ग्यारहलोगों सहित इमाम का सीएचसी में स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें कोई भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं निकला। सभी को होम क्वारंटाइन के निर्देश दिए गए।
नगर में बीती 11 मार्च को ग्यारह लोगों की एक जमात नगर में आई थी जो मोहल्ला सहावनाका स्थित नूरानी मस्जिद में ठहरी थी जिसकी जानकारी जमात के जिम्मेदारों ने बुधवार की सुबह एलआईओ व कोतवाल पुलिस को दी जिसके बाद उरई से आई डाक्टरों की टीम ने सीएचसी में जमात में आए सभी ग्यारह लोगों सहित इमाम का स्वास्थ्य परीक्षण किया। स्वास्थ्य परीक्षण में कोई भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं मिला। जांच के बाद सभी लोगों को चौदह दिनों तक मस्जिद के अंदर ही रहने व लोगों के संपर्क से दूर रहने के निर्देश दिए गए।

Leave a comment