उरई। समाजसेवियों का जत्था मोहल्ला पटेल नगर में भी भूख से तरसते परिवारों को भोजन व रसद सामग्री मुहैया कराने में लगा है जिससे उन्हें गरीबों की जमकर दुआयें मिल रही हैं।
पटेल नगर में 60 फिटा रोड पर कल्लन सेठ के घर से मजदूरों और गरीबों को इस सदाव्रत का वितरण चल रहा है। मददगारों में सेवानिवृत्त आईआरएस शम्भू दयाल जी, रविन्द्र सिंह रामचन्द्रन, सौरभ तिवारी रिनिया वाले, अब्दुल कयूम खान, डा0 जितेन्द्र सिंह व उवैश भाई प्रमुखता से शामिल हैं।





Leave a comment