
जालौन। सार्वजनिक स्थान पर हार जीत की बाजी लगा रहे करीब एक दर्जन लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने पकड़े गए सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ अधिनियम व लाक डाउन के उल्लंघन का मामला दर्ज किया।
कोतवाली प्रभारी सुनील सिंह को सूचना मिली कि मोहल्ला जोशियाना में एक मंदिर के पास सार्वजनिक स्थान पर कुछ लोग लाक डाउन का उल्लंघन कर हार जीत की बाजी लगा रहे हैं। सूचना मिलते ही उन्होंने पुलिस फोर्स को मौके पर भेजा। पुलिस को देखते ही जुआरियों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके से जुआ खेल रहे हिमांशु, अर्जुन, सौरभ, रिषी कुमार, प्रसून, आकाश निवासीगण काशीनाथ, अभिषेक चौधरयाना, रिषी व आशीष निवासीगण जोशियाना, रोहित फर्दनवीस, हासिम नारोभास्कर को पकड़ लिया जिनके पास से पुलिस ने लगभग उन्नीस हजार रुपए नगद व मोबाइल बरामद किए। पुलिस ने पकड़े गए सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के साथ ही लाक डाउन के उल्लंघन का भी मामला दर्ज किया।





Leave a comment