
नदीगांव-उरई। कोरोना के कारण कफ्र्यू जैसे हालातों के बीच कालाधंधा करने वाले लोग अपनी गोटियां लाल करने में जुट गये हैं। नदीगांव पुलिस ने ऐसे ही एक काला बाजारिये को अवैध शराब के साथ धर दबोचा।
प्रभारी निरीक्षक विनय दिवाकर की सक्रियता से पकड़े गये मनोज सक्सेना निवासी बसोव के पास 18 देशी क्वार्टर पकड़े गये। आबकारी एक्ट में उसका चालान कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस की टीम चप्पे-चप्पे में गश्त कर अराजक तत्वों की निगरानी कर रही है जिसमें एसआई मदन पाल, जितेन्द्र सिंह, राजकमल, लाल साहब शुक्ला शामिल हैं।





Leave a comment