
उरई। नवागन्तुक जिला पूर्ति अधिकारी योगेन्द्र कुमार यादव ने बुधवार को नई राशन व्यवस्था के पहले दिन नगर के अलावा देहात क्षेत्र में भी आवश्यक वस्तुओं की दुकानों का निरीक्षण किया। रसद के लिए मारामारी का माहौल होने के बावजूद अधिकांश स्थानों पर ग्राहक अनुशासित थे। डीएसओ ने इस पर संतोष प्रकट किया।
जिला पूर्ति अधिकारी योगेन्द्र कुमार यादव को कार्यभार संभालते ही कोरोना के कारण की गई भारतबंदी के चलते चुनौती पूर्ण स्थितियों से दो चार होना पड़ा है लेकिन उन्होंने जता दिया है कि जिम्मेदारियां उठाने की क्षमता और लगन दोनों चीजें उनके अंदर मौजूद हैं।
वे खुद अभी यहां व्यवस्थित नहीं हो पाये हैं। लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गृह के एक स्युट में उन्हें गुजारा करना पड़ रहा है। फिर भी उनकी उत्तरदायित्व भावना व्यक्तिगत परेशानी की वजह से प्रभावित नहीं दिखती।
आज सुबह और दोपहर बाद दोनों समय उन्होंने दर्जनों दुकानों का निरीक्षण किया। दुकानों पर लोग निश्चित दूरी पर बने हुए गोलाकार में अनुशासित खड़े नजर आये। एकाध जगह थोड़ी अफरा तफरी मिली तो उन्होंने लोगों को व्यवस्थित कराया। हर दुकान पर सेनिटाईजेशन के लिए साबुन और बाल्टी में पानी की भी पूरी व्यवस्था रही।





Leave a comment