माधौगढ़। ठेकेदार की लापरवाही से साठ मजदूरों को लाक डाउन के बाद परेशानी का सामना उठाना पड़ा। बंगरा में सडक़ ठेकेदार के भाग जाने से बिहार से आए मजदूरों के सामने पेट भरने का संकट आ गया।
प्रशासन ने जैसे ही समस्या की जानकारी हुई तो स्वयंसेवी लोगों से बात की। इस पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ खंड माधौगढ़ और नगर में संचालित विद्यालय लिटिल एंजिल्स एजुकेशन सेंटर ने तत्काल साठ मजदूरों के लिए राशन की व्यवस्था की। एसडीएम सालिकराम, लेखपाल मनीष आर्य की देखरेख में आरएसएस और लिटिल एंजिल्स एजुकेशन सेंटर ने सयुंक्त रूप से इन मजदूरों के लिए पचास किलो आटा, पचास किलो चावल, पच्चीस किलो आलू, दो किलो तेल और मसाले उपलब्ध कराए। साथ ही यह भी कहा कि सामग्री समाप्त होने के बाद प्रशासन के माध्यम से बता दिया जाए तो और व्यवस्था कर दी जाएगी। एसडीएम ने समाज में लोगों से परेशान, मजबूर, कमजोर, दिव्यांगों, बेसहारा लोगों के लिए आगे आकर मदद करने की अपील की।





Leave a comment