उरई। कोरोना महामारी से जनपद को बचाने के लिए दिन रात मेहनत करने के साथ ही लोग प्रिय जिलाधिकारी डा0 मन्नान अख्तर अपने वित्तीय दायित्व का निर्वाह भी भलीभांति कर रहे हैं। नये वित्तीय वर्ष के प्रारम्भ के समय जिलाधिकारी के लिए कोषागार का निरीक्षण आवश्यक होता है। इस क्रम मे जिलाधिकारी ने गुरूवार को कोषागार का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने डबल लाॅक को परखा। डबल लाॅक की स्वच्छता और व्यवस्था पर उन्होंने संतोष जताया। निरीक्षण में जनरल स्टाम्प, कोट फीस, काॅपी नोटोरियल, इंश्योरेंस, अधिवक्ता कल्याण निधि के स्टाम्प एवं बहुमूल्य वस्तुओं का भौतिक सत्यापन उनके द्वारा किया गया।
निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ कोषाधिकारी आशुतोष चतुर्वेदी, सहायक कोषाधिकारी राममनोहर पाल, मुख्य रोकणिया उचित नारायण बोहरे, लेखाकार समीउल्ला खान, उपरोकणिया प्रभुदत्त मिश्रा उपस्थित थे।
इस दौरान वरिष्ठ कोषाधिकारी ने डीएम को जानकारी दी कि सभी 13455 पेंशनरों की मार्च के महीने की पेंशन बैंकों को भेजी जा चुकी है। डीएम ने इस पर उन्हें शाबासी दी।

Leave a comment