जालौन। लाक डाउन की अवधि में नगर की सिर्फ मुख्य सडक़ों पर ही नहीं बल्कि गलियों में भी भ्रमण कर लाक डाउन का पालन कराएं। यदि कोई बेवजह घर के बाह मिलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करें। यह निर्देश डीएम व एसपी ने अधीनस्थों को दिए।
बुधवार की शाम लगभग सात बजे डीएम डा. मन्नान अख्तर व एसपी डा. सतीश कुमार ने नगर में लाक डाउन की स्थिति को देखा। इस दौरान उन्होंने देवनगर चौराहे, कोतवाली के सामने व स्टेट बैंक तिराहे पर वाहन लेकर निकल रहे लोगों से पूछताछ की और उन्हें घरों में ही रहने के निर्देश दिए। उन्होंने अधीनस्थों से कहा कि लाक डाउन का सख्ती से पालन कराएं। कोई भी व्यक्ति अनावश्यक रूप से घर के बाहर नहीं दिखना चाहिए। लाक डाउन की अवधि में सिर्फ नगर के मुख्य मार्ग ही नहीं बल्कि गलियों में भी गश्त करें। यदि कोई लाक डाउन का उल्लंघन करता दिखाई देता है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। कोरोना के खिलाफ जंग में लोगों के हित के लिए यदि सख्ती की आवश्यकता पड़ती है तो सख्ती भी दिखाएं क्योंकि इस समय लोगों की सुरक्षा ही वरीयता पर है।







Leave a comment