जालौन। ग्राम लौना में झारखंड, दिल्ली व अन्य प्रदेशों से आए चौदह लोगों को गांव के बाहर स्थित प्राथमिक विद्यालय में चौदह दिन के लिए क्वारंटीन में रखा गया है। एसडीएम ने मौके पर जाकर सभी व्यक्तियों की सूची बनवाकर उनके खाने पीने की व्यवस्था कराई।
झारखंड, दिल्ली एवं अन्य प्रदेशों से गुरुवार को ग्राम लौना में चौदह लोग आए थे। इसकी सूचना जब एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला को मिली तो वह स्वयं लौना गए और डाक्टरों की टीम को बुलाकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया। जिनमें कोई भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं मिला। सभी चौदह लोगों को प्राथमिक विद्यालय में चौदह दिन तक क्वारंटीन में रहने के निर्देश दिए गए। उनसे कहा गया कि वह गांव के किसी व्यक्ति से बाहर से आए सभी लोगों को गांव के बाहर मिलें। एसडीएम ने बाहर से आए सभी व्यक्तियों के खाने पीने के लिए स्कूल में ही व्यवस्था कराई है।







Leave a comment