कालपी। कालपी तहसील क्षेत्र के ग्राम बबीना में अस्थमा रोग से पीडि़त पचास वर्षीय मां जिसका इलाज पीजीआई लखनऊ का चल रहा था।मात्र एक दिन की दवा महिला की शेष बची थी। उपजिलाधिकारी कालपी कौशल कुमार व क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय ने नोएडा से दूरभाष पर पुत्र से हुई वार्ता को गंभीरता से लेते हुए महिला को नि:शुल्क दवा उपलब्ध कराई जिस पर पुत्र व मां ने प्रसन्नता जाहिर की।
बुधवार को कालपी क्षेत्र के कदौरा विकास खंड के बबीना निवासी रोहित कुमार पुत्र हरीनारायण जो कि नोएडा में सैल्फ स्टडी कर रहा है। पिता की उम्र 60 वर्ष व माता सुनीता देवी 50 वर्ष है जो कि अस्थमा जैसी बीमारी से पीडि़त हैं तथा पीजीआई लखनऊ का इलाज चल रहा था। पूरा देश लाक डाउन होने के कारण उसकी माता की दवा ग्राम बबीना नहीं पहुंच पा रही है। रोहित ने अपनी माता की दवा पहुंचाने के लिए सीएम हेल्पलाइन नंबर व स्पीड पोस्ट से दवा भेजने की कोशिश की लेकिन नाकाम रही। उसके बाद रोहित ने उपजिलाधिकारी कालपी कौशल कुमार को अवगत कराया। उन्होंने उसकी बात को गंभीरता से लेते हुए कालपी में दवा लेने की कोशिश की। न मिलने पर उरई से दवा उपलब्ध कराकर स्वयं उपजिलाधिकारी कौशल कुमार व क्षेत्राधिकारी कालपी राहुल पांडेय ने ग्राम बबीना में रहने वाली उसकी माता को अस्थमा की दवा स्वयं उसके घर पहुंचकर उपलब्ध कराई। रोहित की मां को दवा मिलने के बाद उसने कालपी के उपजिलाधिकारी कौशल कुमार व पुलिस उपाधीक्षक राहुल पांडेय का एक पत्र के माध्यम से जनसंदेश टाइम्स समाचार पत्र के द्वारा अधिकारियों का आभार व्यक्त किया तथा सार्वजनिक रूप से कहा कि कालपी प्रशासन का थैंक्स करने के लिए शब्द नहीं हैं।







Leave a comment