कोंच। लाक डाउन के दौरान पुलिस की सक्रियता बढ़ गई है और वह पूरे क्षेत्र में लाक डाउन को सफल बनाने के लिए लगातार गश्त कर रही है।
गश्त के दौरान कोतवाली के मंडी चौकी प्रभारी अशोक कुमार सिंह, सिपाही शिवकरन, निखिल पटेल, रवि भदौरिया और अजय कुमार के साथ भदेवरा बस स्टैंड से गुजर रहे थे तभी वहां पर खड़े दो लोगों पर पुलिस की नजर पड़ी तो पुलिस ने वहां खड़े होने का कारण पूछा तो उक्त लोग सकपका गए और पुलिस ने जब उनकी तलाशी ली तो उनके पास से अवैध शराब के बावन क्वार्टर बरामद हुए। पुलिस द्वारा उक्त लोगों के नाम पूछने पर उन्होंने अपने नाम मान खां एवं नजीर खां पुत्रगण बबलू खां निवासी ग्राम भदेवरा बताया।







Leave a comment