माधौगढ़ । विकास खंड रामपुरा के ग्राम प्रधान लल्लू महाजन  ने अपने ग्राम निनावली जागीर चांदनपुरा किशुनपुरा में सेनेटाइज का छिडक़ाव कराया जिससे ग्रामीणों को कोरोना वायरस जैसी महामारी से बचाया जा सके।
ग्राम प्रधान लल्लू महाजन ने सभी ग्राम वासियों को अपील की कि कोई भी घर से बाहर न निकले। सभी लोग अपने अपने घर के अंदर रहें। वहीं प्रधान बाहर से आ रहे लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करवा रहे हैं। कोई भी बाहर से आता है तो पहले उनको पंचायत मित्र द्वारा अवगत कराया जाता है।

Leave a comment