माधौगढ़। योगी सरकार के फरमान के बाद राशन की दुकानों पर राशन का नि:शुल्क वितरण शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा 10 अप्रैल को फिर खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा।
सरकार ने सभी अंत्योदय और पात्र गृहस्थी वाले कार्ड धारकों को तीन महीने तक नि:शुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं जिसके चलते कोटेदारों ने राशन का वितरण शुरू कर दिया है। राशन दुकानों पर वितरण ठीक से हो इसके लिए लेखपालों की ड्यूटी लगाई गई है। खुद एसडीएम सालिकराम ने नगर में क्रय विक्रय में व्यवस्था देखी। सोशल डिस्टेंस, हाथों को धुलवाना जैसे नियमों को देखा। लापरवाही बरतने में डिकौली में श्रीप्रकाश लेखपाल को एसडीएम के कोप का शिकार होना पड़ा। एसडीएम मौके पर जांच करने पहुंचे तो राशन वितरण के दौरान लेखपाल घर के अंदर सोते मिले जिस पर उन्होंने लेखपाल की जमकर क्लास ली। हालांकि अन्य लेखपाल सभी जगह चौकन्ने रहे। मंसूर खान भंगा में कार्ड धारकों को सोशल डिस्टेंस में खड़े कराते हुए दिखे।

Leave a comment