जालौन। इस समय सभी लोगों का ध्यान कोरोना पर लगा हुआ है। एेसे में सडक़ों पर घूम रही गायों की देखरेख करने वाला कोई नहीं है। एेसे में श्रीगोवर्धन गौशाला की ओर से सडक़ पर घूम रही गायों के चारे पानी की व्यवस्था की जा रही है जिसकी लोग सराहना कर रहे हैं।
कोरोना के संक्रमण को लेकर इस समय सभी लोग भयभीत हैं। लोग स्वयं को सुरक्षित करने के प्रयास में लगे हुए हैं। ऐसे में सडक़ों पर घूम रही गायों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। भूखी प्यासी गायें सडक़ों पर इधर उधर टहलती देखी जा सकती हैं। गायों की एेसी स्थिति को देखकर श्रीगोवर्धन गौशाला की ओर से अनिल शिवहरे, राजा सिंह सेंगर, मनोज गुप्ता, अनूप पंडित, रामजी ताम्रकार, लालन ताम्रकार, पिंटू ठाकुर, अज्जू शिवहरे, गौरव कुशवाहा, आकाश, युवराज, गोपाल पुरवार आदि ने इनका पेट भरने का बीड़ा उठाया। इनके द्वारा प्रतिदिन एेसे आवारा गौवंश को मिनी लोडर गाड़ी में चारे को भरकर सडक़ों पर आवारा घूम रहे गौवंश को भूसा खिलाया जा रहा है जिसकी सभी सराहना कर रहे हैं।







Leave a comment