उरई। सुनीता सुमन फाउण्डेशन की डायरेक्टर शिवांगी दीक्षित के सहयोग से प्रदीप दीक्षित बुजुर्ग युवातुर्क अशोक गुप्ता, अवनीन्द्र जादौन की उपस्थिति में जिला महिला चिकित्सालय एवं मेडिकल कालेज में मरीजों व तीमारदारों को लंच पैकिट व बिस्कुट वितरण किया गया।
इस दौरान कुसुमलता सक्सेना, रिहान सिद्धकी, अशोक द्विवेदी, गोलू शर्मा, पिन्टू शर्मा, बल्लू त्रिपाठी, संतोष शुक्ला, श्रीकृष्ण सोनी, नीरज अग्रवाल, कुलदीप चतुर्वेदी, ध्रुव सोनी, मनीष कौशल, मनीष मई, राजू सोनी, गोपाल जी मिश्रा, संजू ताम्रकार, शुभम पोरवाल, मोहन पोरवाल आदि का विशेष सहयोग रहा।
गौरतलब है कि सुनीता सुमन फाउण्डेशन समाज सेवा के लिए सबसे विश्वसनीय संस्था के रूप में हाल के वर्षो में उभरी है। जिसके द्वारा 100 बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जा रही है। कोरोना के दौरान अभावग्रस्त लोगों को भोजन वितरण से उसकी साख में और चार चांद लग गये हैं।

Leave a comment