जालौन-उरई। दिल्ली के निजामुद्दीन में हुई बहुचर्चित तब्लीगी जमात में यहां के सहाव नाका के 11 श्रृद्धालु शामिल हुए थे।
पता लगने पर कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने सभी 11 लोगों को नूरानी मस्जिद में एकांतवास में रहने को निर्देशित किया है। गौरतलब है कि जमातियों के कारण देश भर में कोरोना का संक्रमण अचानक बढ़ा जिससे चैकन्ना सरकार जगह-जगह जमात से लौटने वालों को चिन्हित कर उनको क्वारंटाइन में भेज रही है।

Leave a comment