
उरई। कोरोना के कारण घोषित किये गये लाॅकडाउन को लेकर जिले के लिए बनाये गये कंट्रोल रूम का शुक्रवार को जिलाधिकारी डा0 मन्नान अख्तर ने गहन जायजा लिया। उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम में एक घंटा बिताया जिससे सारे अधिकारी चाक चैबंद हो गये।
उन्होंने कंट्रोल रूम में दर्ज हुई शिकायतों और निस्तारण के लिए की गई कार्यवाही के बारे में संबंधितों से जानकारी की। इस दौरान उन्होंने बताया कि लाॅकडाउन के कारण कोई व्यक्ति अगर रहने खाने व दवा इलाज आदि की भी परेशानी में है तो कंट्रोल रूम में संपर्क करे उसकी कारगर मदद की जायेगी।
जिलाधिकारी ने लाॅकडाउन के बावजूद सड़कों पर बेमतलब आवारागर्दी करने वालों को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ लगातार कानूनी कार्रवाई की जा रही है और लाॅकडाउन खत्म होने तक जारी रहेगी।
जिलाधिकारी ने फिर याद दिलाया कंट्रोल रूम का फोन नं0 05162-259999 और 252516 है।







Leave a comment