उरई। आवश्यक वस्तुओं की दुकानों के निरीक्षण पर निकले जिला पूर्ति अधिकारी योगेन्द्र कुमार को कांशीराम कालोनी में दोनों दुकानें बंद मिली जिस पर उन्होंने दुकानों को सील करा दिया। डीएसओ की इस कार्रवाई से कोटेदारों में हड़कम्प मच गया है।
बाद में एक कोटेदार अशोक कुमार ने कार्यालय आकर प्रार्थना पत्र दिया कि वह बीमार होने के कारण दुकान नहीं खोल सका था। अगले दिन से दुकान विधिवत खुलेगी और वितरण होगा। पर डीएसओ ने एकदम से उसका प्रार्थना पत्र मंजूर करने से इंकार कर दिया। उन्होंने क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी को निर्देशित किया कि वे सील खुलवाकर अशोक कुमार की दुकान के स्टाक का भौतिक सत्यापन करायें और उन्हें रिपोर्ट दें। जिसके आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।
कांशीराम कालोनी के दूसरे कोटेदार नन्दकिशोर का कोई स्पष्टीकरण न मिलने पर उन्होंने उनका लाइसेंस निलंबित कर दिया और उनके राशन कार्ड धारकों को कोंच बस स्टेंड की कोटेदार क्रांति देवी से सम्बद्ध कर दिया।
डीएसओ इसके बाद तिलक नगर पहुंचे वहां उन्हें श्रीमती राजकुमारी रजक की दुकान पर कई अनियमिततायें मिली। उनका भी अनुबंध पत्र निलंबित करके डीएसओ ने उनके कार्ड धारकों के वितरण की व्यवस्था असदउल्ला अंसारी की दुकान पर करा दी।

Leave a comment