
उरई। राजमार्ग स्थित सावित्री प्लाजा में शुक्रवार को मोबाइल दुकानदार पुलिस द्वारा लाॅकडाउन का उल्लंघन किये जाने के कारण गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि बाद में उसे कोतवाली में दो लोगो की जमानत पर छोड़ दिया गया।
बल्लभनगर चैकी इंचार्ज योगेश पाठक ने गिरफ्तार किये गये मोबाइल विक्रेता का नाम रामजी गुप्ता पुत्र रामबाबू गुप्ता निवासी इन्दिरा नगर बताया है। उन्होंने अन्य दुकानदारों को भी चेतावनी दी कि वे लाॅकडाउन की अवहेलना का दुस्साहस न करे अन्यथा उनके खिलाफ भी ऐसी ही कार्रवाई होगी।





Leave a comment