जालौन-उरई। फेसबुक पर धार्मिक भावनायें आहत करने वाली पोस्ट डालने की वजह से स्थानीय पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपित का नाम अरसद पुत्र अब्दुल रऊफ मोहल्ला चिमन दुबे बताया गया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 295 व आईटीएक्ट की धारा 66 के तहत उसका चालान कर दिया है।

Leave a comment