कालपी। बीती रात्रि बड़ा हादसा होते होते बच गया। जल संस्थान की आठ इंची मैन लाइन लीकेज होने के चलते कालपी पुलिस की गाड़ी गड्ढे में फंस गई। मिट्टी का कटाव इतना अधिक हो गया कि दरोगा व सिपाही ने गाड़ी से कूदकर जान बचाई। पूरे दिन जल आपूर्ति बाधित रही। उपजिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया तथा जल संस्थान के जेई को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जानकारी के मुताबिक बीती रात्रि कालपी कोतवाली पुलिस गश्त कर रही थी। उसी दौरान मनीगंज बजरिया से जैसे ही पुलिस की गाड़ी निकली। पुलिस की गाड़ी धीमे धीमे जमीन में घुसने लगी। आगे का पूरा इंजन डूबते ही दरोगा व सिपाही ने गाड़ी से बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। इसके बाद क्रेन की मदद से गाड़ी को निकाला गया। जिस गड्ढे में गाड़ी गिरी थी उसमें जल संस्थान की आठ इंची लाइन लीकेज होने से बड़ा हादसा टल गया। सुबह जल संस्थान कालपी के अवर अभियंता सभापति यादव पूरी टीम के साथ नगर के आधा दर्जन मोहल्लों में बाधित जलापूर्ति बहाल कराने में लग गए। उपजिलाधिकारी कालपी कौशल कुमार ने मौके पर पहुंचकर नगर पालिका परिषद की जेसीबी को भेजकर काम तेज कराया तथा जल्द से जल्द जल आपूर्ति बहाल कराने के निर्देश दिए।

Leave a comment