उरई। कोंच में आज भाजपा के बूथ अध्यक्ष नदीम मकरानी के साथ नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया ने जनता रसोई पहुंचकर राष्ट्रीय स्वयं सेवक समूह के लोगों को मास्क बांटकर हिंदू-मुस्लिम एकता की शानदार नजीर पेश की।
उन्होंने इस अवसर पर कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म और कर्म ही पूजा है। इससे बढ़कर पुण्य और किसी में नही है। इस मौके पर उपाध्यक्ष राम बिहारी राठौर, नगर कार्यवाह पवन झा और सुशील दूरवार सहित संघ के कई जिम्मेदार स्वयं सेवक उपस्थित थे।

Leave a comment