
माधौगढ़। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की खासियत है कि वह आपदा की स्थिति में जाति, धर्म, पंथ और मजहब को नहीं देखता और अपने हाथों से उन लोगों तक मदद पहुंचाने का काम करती है जिसे उसकी आवश्यकता होती है। एक बार फिर आरएसएस ने हमेशा की तरह सरकार के कंधे से कंधा मिलाकर मदद के लिए मैदान में अपनी स्वयं सेवकों की फौज को उतार दिया। स्वयं सेवक रात दिन स्वयं और समाज के लोगों के माध्यम से राशन का इंतजाम कर उन लोगों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं जो लाक डाउन में प्रभावित हुए हैं।
प्रशासन के माध्यम से जो प्रभावित परिवारों की सूची आरएसएस के स्वयं सेवकों को दी जाती है उनके लिए तत्काल समाज के सहयोग से राशन की व्यवस्था की जाती है। आरएसएस के स्वयं सेवकों ने समाज के देवेंद्र शिवहरे, सचिन तरसौलिया, पायल मेडिकल स्टोर, आशीष विश्नोई (श्याम जी) और अंकुर विश्नोई के सहयोग से नायब तहसीलदार चंद्रकांत तिवारी के साथ चितौरा में पांच, गोहन में छह, अब्दुल्लापुर में पांच और मजीठ में पांच परिवारों को राशन की राहत सामग्री का वितरण किया। इसके अलावा रामपुरा के स्वयं सेवकों ने ऊमरी में सात परिवारों के लिए राशन का इंतजाम किया। माधौगढ़ तहसील के आरएसएस कार्यकर्ता लगातार प्रयास कर रहे हैं कि कोई भी लाक डाउन की वजह से भूखा न रहे। इस दौरान लेखपाल मंगलकांत गोस्वामी, लेखपाल शालिनी त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।







Leave a comment