
उरई। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय चैधरी और उनकी टीम कोरोना से बचाव में शासन के निर्देशों के मुताबिक जुटे प्रशासनिक अधिकारियों का नागरिकों की ओर से उत्साह वर्धन कर रहे हैं जिसे सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।
विजय चैधरी ने आज जिलाधिकारी डा0 मन्नान अख्तर को उनके आवास पर कोरोना फाइटर्स की उपाधि से नवाजते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया। बाद में उन्होंने अपर जिलाधिकारी पीके सिंह और उप जिलाधिकारी सत्येन्द्र सिंह को भी स्मृति चिन्ह भेंटकर उनकी सेवाओं को सराहा। विजय चैधरी की टीम ने मुम्बई के प्रसिद्ध उद्योगपति जलील सेठ, बुन्देखण्ड ऐजेंसी के अजय गुप्ता और फिरोज आदि शामिल थे।






Leave a comment