कोंच। लाक डाउन के दौरान भी बदमाश चोरी की घटनाएं अंजाम देने में जुटे हैं। कोतवाली के मोहल्ला गोखले नगर में चोरों ने सूने घर को निशाना बना लिया।
मोहल्ला गोखले नगर निवासी अनुज पुत्र गौरीशंकर ने बताया कि 9 अप्रैल की रात वह कुशवाहा लाज धनुतालाब के पास बने अपने मकान से ताला बंद कर अपने पैतृक गांव कुदरा बुजुर्ग गया था तभी रात में अज्ञात चोरों ने उसके मकान में चोरी कर ली। चोर दो सोने की अंगूठी, एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी झुमकी, एक जोड़ी टाप्स, दो जोड़ी चांदी की पायल सहित नगद दस हजार रुपए ले गए। सुबह कुछ दूरी पर रह रहा उसका भाई जब अपनी दुकान खोलने आया तो उसने ताला टूटा देखा तो उसे और डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटना की बारीकी से जांच पड़ताल की। बता दें कि कुछ दिनों पूर्व ही अनुज के बड़े भाई अरविंद की दुकान में भी चोरों ने हाथ साफ किया था जिसका खुलासा पुलिस आज तक नहीं कर पाई।
—
संविदा कर्मी के घर में हुई चोरी
जालौन। बिजली विभाग में कार्यरत संविदा कर्मचारी आवेश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह काम पर गया था। घर पर मां के साथ परिवार के लोग छत पर सो रहे थे। रात में अज्ञात चोर घर के बाहर लगे दरवाजे को फांदकर घर में घुस गए। चोरों ने घर में रखे छत्तीस हजार रुपए नगद सहित सोने का मंगलसूत्र, सोने की जंजीर आदि एक लाख का सामान चोरी कर लिया। परिवार को लोगों को सुबह चोरी की घटना की जानकारी हुई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे हलका इंचार्ज सफीक अहमद ने मौके पर लोगों से पूछताछ की एवं मौके का मुआयना किया। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।






Leave a comment