
उरई। आपदा के समय लोगों में किस कदर संवेदनायें उमड़ती हैं इसका सुखद एहसास लाॅकडाउन करा रहा है। क्या विवाहघर, क्या पंचायत घर, क्या थाने सभी रसद केन्द्र के रुप में परिवर्तित हो गए हैं और लोगों में होड़ मची हुई है किसी को भूखा न सोने देने की।
शुक्रवार को ऐसी ही उमंग आटा थाना परिसर में दिखी। कालपी के उपजिलाधिकारी कौशल कुमार और पुलिस उपाधीक्षक राहुल पांडे ने सेवाभाव के साथ जरुरतमंदों को रसद सामग्री वितरित की। इस दौरान समाजसेवी भी एकत्रित हो गए थे। राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ पांडे, सत्यम पांडे, बृजेश शिवहरे ने भी लोगों को रसद सामग्री उपलब्ध कराई।
वितरण के समय रोटी बैंक के बुंदेलखंड अध्यक्ष संजीव तिवारी सीटू और आटा प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र यादव स्टाप सहित मौजूद रहे।







Leave a comment