
जालौन। क्वारंटीन में रखे गए खर्रा में एक ही परिवार के चार सदस्यों द्वारा क्वारंटीन पालन न करने एवं उनका स्वास्थ्य बिगडऩे की जानकारी मिलने पर उन्हें उरई मेडिकल कालेज स्थित आइसोलेसन वार्ड भेजा गया है।
ग्राम खर्रा का एक परिवार के चार सदस्य अहमदाबाद में काम करते थे। कोरोना को लेकर लगाए गए लॉकडाउन के बाद 3 अप्रैल को यह परिवार घर वापस आया था। अहमदाबाद से आए परिवार का जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें चौदह दिन तक घर में ही क्वारंटीन में रहने की सलाह दी गई थी। चिकित्सक की सलाह का पालन न करने खांसी, जुकाम की ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर परिवार के लोगों से बातचीत की। इसके बाद दंपत्ति व दो बच्चों सहित सभी को एंबुलेंस से उरई मेडिकल कालेज में बने आइसोलेशन वार्ड भेजा दिया गया।






Leave a comment