कालपी। कालपी तहसील प्रशासन द्वारा की गई गुटखा व सिगरेट विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई के चलते व्यापारियों ने कुछ देर के लिए अपनी दुकानें बंद रखी। उसके बाद उपजिलाधिकारी व पुलिस उपाधीक्षक के पहुंचते ही व्यापारियों ने अपनी समस्याओं को रखा जिस पर अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि खाने पीने वाली चीजों पर कोई प्रतिबंध नहीं है। यदि पालीथिन, पान मसाला, बीड़ी, गुटखा, शराब आदि की बिक्री करते पाया गया।
विदित हो कि गत दिवस तहसील प्रशासन की मौजूदगी में प्रशासन द्वारा प्रतिबंधित गुटखा मसाला बीडी़ सिगरेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई थी जिसके बाद आज शुक्रवार को व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद रखे। उपजिलाधिकारी कौशल कुमार, पुलिस उपाधीक्षक राहुल पांडेय व चौकी इंचार्ज कमल प्रताप की मौजूदगी में राकेश पुरवार, सुनील पटवा की मौजूदगी में व्यापारियों ने अपनी समस्याओं को रखा जिस पर उपजिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिनके पास प्रतिबंधित गुटखा, पान मसाला, बीड़ी, सिगरेट आदि है तो वह चौबीस घंटे के भीतर अपने माल की लिस्ट बनाकर सौंप दें तथा जब तक प्रतिबंध जारी है तब तक माल न बेचें। इसके बाद अगर कोई पकड़ा जाता है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी वस्तु की कालाबाजारी नहीं होने दी जाएगी। इसके अलावा उन्होंने प्रतिबंधित पालीथिन नगर पालिका को स्वेच्छा से सौंपने की बात कही जिसके बाद एक दर्जन से अधिक दुकानदारों ने पालीथिन सौंप दी। प्रशासन ने व्यापिरयों से यह भी स्पष्ट किया कि खाने पीने के अलावा कोई भी दुकानें नहीं खुलेंगी अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment