जालौन। लाक डाउन के बाद भी दुकान खोलकर बैठे दुकानदार को पुलिस ने पकड़ लिया है। दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की गई।
कोतवाली पुलिस लगातार लाक डाउन को सफल बनाने के लिए प्रयास कर रही है। दिन में कई बार लोगों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने एवं आवश्यक वस्तुओं को छोडक़र अन्य सभी दुकानों को बंद रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके बावजूद लोगों की आदतों में सुधार नहीं आ रहा है। कुछ लोग एेसे हैं जो पुलिस व प्रशासन की अपील पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। लाक डाउन के दौरान गैरजरूरी चीजों की दुकान खोलकर सामान बेच रहे दुकानदार अनवार अहमद निवासी नारोभास्कर को पकडक़र पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई की है।

Leave a comment