
उरई। लाॅकडाउन के कारण गलत धंधे करने वालों की चांदी हो गई है। पुलिस शहर में तो लाॅकडाउन का पालन कराने के लिए पूरी ताकत झोंके हुए हैं। लेकिन गांव लगता है कि उसके बस के नहीं हैं।
गांवों में कच्ची शराब बेचने वालों की इन दिनों पौबारह हो गई है। खासतौर से जिन गांवों के आस-पास कबूतरे के डेरे हैं वहां कच्ची शराब की खपत इन दिनों चरम सीमा पर पहुंच गई है। पुलिस द्वारा रोजाना इस तरह के मामलों में धऱपकड़ इस अंदाजे की पुष्टि करती है।
शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने ग्राम बोहदपुरा के कबूतरे के डेरे की खुफिया निगाहबानी की। इस दौरान 300 लीटर कच्ची शराब के साथ इंदल कबूतरे को दबोच लिया गया। उसके अड्डे पर और शराब बनाने के लिए 3000 लीटर लहन भी मिला। जिसे पुलिस ने मौके पर ही नष्ट करा दिया।
कच्ची शराब के साथ-साथ जुए के फड़ भी गांवों में जमकर जम रहें हैं। पुलिस की कार्यवाही इस मामले में भी गवाही दे रही है।






Leave a comment