माधौगढ़-उरई। कोरोना की बढ़ती रफ्तार के चलते सरकार और शासन हर संभव कदम उठाने का प्रयास कर रही है। ताकि वायरस के संक्रमण को रोका जा सके और लोगों को बीमार होने से बचाया जा सके। फिर भी सरकार और प्रशासन के साथ समाज के लोग भी सहयोग देने में जुटे हैं। तब यह युद्ध स्तर का काम आसान हो पा रहा है ।
युवा नेता संजय द्विवेदी मिझौना पूर्व जिला सचिव समाजवादी पार्टी ने अपने स्तर से सैनिटाइजर का छिड़काव कराया। जिससे कोरोना वायरस के संक्रमण होने का खतरा कम हो सके। संजय द्विवेदी की टीम ने मिझौना गांव की एक-एक गली और एक-एक दरवाजे को सैनिटाइजर से छिड़काव कराया। इसके बाद बंगरा चैकी,इलाहाबाद बैंक बंगरा,कोतवाली माधौगढ़ और नगर के कुछ मोहल्लों में सैनिटाइजर छिड़काव कराया। सरकारी कार्यालय ज्यादातर लोगों के आने-जाने से संक्रमण की चपेट में आने के खतरे से जूझ रहे हैं। हालांकि पूरी एहतियात बरती जा रही है,फिर भी सैनिटाइजर का छिड़काव होने से खतरा ना के बराबर हो गया। संजय द्विवेदी की टीम में पिंटू पचैरी, मुन्नू पचैरी,मोनू मिश्रा, अभिषेक श्रीवास्तव, गोलू चैरसिया, शैलू चैरसिया,लालू ठाकुर, अंकुर श्रीवास्तव आदि रहे।

Leave a comment