माधौगढ- कोरोना वायरस के कारण लॉक डाउन का पालन न करने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त है। ऐसे में इसके पहले भी कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। फिर भी लोग जानबूझकर लॉकडाउन का उल्लंघन करते नजर आ रहे हैं। जिसको लेकर प्रशासन रिपोर्ट लिखाने तक की कार्यवाही कर रहा है। लॉक डाउन का उल्लंघन करने के आरोप में तहसील प्रशासन ने हनुमंतपुरा के प्रधान पति वीरेन्द्र पुत्र नथू व अन्य चार लोगो पर आईपीसी 188,504 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी।

Leave a comment