जालौन। लाक डाउन का पालन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन व पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। इसके लिए लोगों को लगातार जागरूक भी किया जा रहा था। साथ ही लाक डाउन का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है।
कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार सिंह को सूचना मिली कि कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पमां में लाक डाउन का उल्लंघन किया जा रहा है। लोग गांव में झुंड के रूप में एकत्रित हो रहे हैं। सूचना मिलते ही उन्होंने एसआई सफीक अहमद को मौके पर भेजा जहां उन्होंने गांव में झुंड बनाकर बैठे चंद्रपाल, वंशीधर, संतोष, राजा भैया, जसवंत, प्रमोदव जगपाल को पकड़ लिया। पुलिस ने उक्त सभी के खिलाफ लाक डाउन के उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a comment