कालपी। सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट फेसबुक पर डालने के खिलाफ हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत करने की मांग की।
बजरंग दल के नगर संयोजक हर्ष विश्नोई, हिंदू जागरण मंच के नगर अध्यक्ष नीलाभ शुक्ला, बजरंग दल जिला सह संयोजक दीपक शर्मा, गगन सिंह चौहान, प्रशांत सैनी ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मानिक चंद पटेल को दिए गए प्रार्थना पत्र में अवगत कराया कि वसीम खां पुत्र अज्ञात निवासी कालपी ने अपनी फेसबुक की आईडी पर धर्म विशेष व धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचने वाली पोस्ट डाली है जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। मामला संज्ञान में आते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मानिक चंद पटेल ने साक्ष्यों के आधार पर पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं पुलिस उपाधीक्षक राहुल पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। दोषियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment