
उरई. एक ओर लॉक डाउन के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त है दूसरी ओर मौसम बदलते ही ग्रामों में आगजनी की घटनाएं शुरू हो गईं हैं जिससे किसान हलकान हो रहे हैं.
सिरसाकलार थाने के दमरास में खेतों में अचानक आग धधक उठी जिससे मनोज सिंह पुत्र अनतराम सिंह की तीन बीघा फसल स्वाहा हो गयी. गजराज सिंह व नारायण दत्त के खेतों में भी नुकसान हुआ है.







Leave a comment