
माधौगढ-| कोविड -19 से बचने के लिए जरूरी सावधानी ही बचाव है। इसलिए लोगों को लगातार प्रशासन और सरकारी मुलाजिमों के माध्यम से मास्क लगाकर घर से बाहर निकलने और सोशल डिस्टेंस का पालन करने को कहा जा रहा है। कोरोना ने पूरी दुनिया में अपना कहर बरपा रखा है। जिसे रोकने का कोई उपाय नहीं है,सिर्फ एहतियात के। जिसको लेकर आरएसएस के स्वयंसेवकों को जिला प्रचारक दीपक व जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र सेंगर ने मास्क का वितरण किया। वहीं रुद्रपुरा में भी संघ के माध्यम से नायब तहसीलदार चंद्रकांत तिवारी और इंस्पेक्टर जेपी पाल ने ग्रामीणों को मास्क का वितरण कर उन्हें सोशल डिस्टेंस का पालन करने को कहा।







Leave a comment