कदौरा। क्षेत्र के ग्रामीणां चल में अलग अलग खेत में फसल अवशेष में लगी आग से कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड द्वारा घंटों मशक्कत कर दोनों गांवों में आग पर काबू पाया गया।
ज्ञातव्य हो कि कदौरा क्षेत्र शनिवार को दिन में ग्राम बागी खेत फसल अवशेष में आग लग गई। बड़ते बढ़ते आग ने विकराल रूप ले लिया। वहीं बचाव में दौड़े ग्रामीणों द्वारा पेड़ों की छाल व वाहनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस निरीक्षक जितेंद्र सिंह, दरोगा सत्यदेव त्रिपाठी, आलोक पाल स्टाफ सहित बचाव कार्य मे प्रयास किया गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड गाडिय़ों से भी कर्मचारियों द्वारा आग बुझाने का कार्य जारी रखा गया। अस्सी बीघा से अधिक एरिया में फसल अवशेष में लगी आग को बुझाने में दमकल गाडिय़ों में क्षेत्र से दोबारा पानी भरकर लाया गया व आग बुझाई गई। वहीं ग्राम डाले पुरवा में भी लगी फसल अवशेष में आग ने भी विकराल रूप ले लिया जहां आसपास के किसानों द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया गया। दमकल गाड़ी व पुलिस द्वारा घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
खेत में अचानक लगी आग
कोंच। तहसील क्षेत्र के ग्राम चांदनी निवासी तेज सिंह वर्मा के घुसिया में स्थित खेत में फसल कट जाने के बाद मशीन के द्वारा भूसा बनाया जा रहा था तभी मशीन में शार्ट सर्किट से फाल्ट हो गया और खेत मे खड़ी नरई धू धू कर जलने लगी और देखते ही देखते पूरे खेत में आग फैल गई। आग बेकाबू होते देख उपस्थित लोगों द्वारा फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर खेत में लगी आग पर बड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। वहीं भूसा बनाने वाली मशीन का मालिक आग देखते ही मौके से रफूचक्कर हो गया।

Leave a comment