कालपी। कोरोना वायरस की महामारी के चलते पूरे देश में किए गए इक्कीस दिन के लाक डाउन से काम धंधे बंद हो जाने के चलते लोगों को जीवन चलाने में आ रही दिक्कत व परेशानियों को दूर करने के लिए जहां एक ओर सरकार पूरी व्यवस्था करने में लगी है। वहीं अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा व परशुराम सेना कालपी इकाई ने बीस जरूरतमंद परिवारों को भोजन बनाने की सूखी सामग्री वितरित की जिसमें आटा, दाल, तेल, हल्दी, धनिया, मिर्च, जीरा, नमक, साबुन, माचिस, आलू, टमाटर सहित रोज इस्तेमाल की सामग्री वितरित की।
इस दौरानमहासभा के अध्यक्ष पंडित राजू पाठक,परशुराम सेना अध्यक्ष आदर्श मिश्रा,अखिल जैतली,विवेक तिवारी, मनोज पांडेय, उमाकांत तिवारी, जीतू तिवारी, राहुल बाजपेई, भोलू द्विवेदी, गिरीश बाजपेई, शिंवाग छोटू आदि विप्र बंधुओं ने जरूरतमंदों को उक्त सामग्री उनके घर जाकर गुप्त रूप से प्रदान की। विप्र समाज के लोगों ने यह संकल्प लिया कि जरूरतमंदों को गोपनीय तौर पर खाद्य सामग्री का वितरण आगे भी जारी रहेगा।

Leave a comment