उरई। गेस्ट हाउस मालिको ने भी कोरोना आपदा के मुकाबले के लिए योगदान देने हेतु अपने कदम आगे बढाये है।
होटल एन्ड बैक्वेंट एसोसियेशन उरई जालौन के अध्यक्ष इंजीनियर सुरेन्द्र कुमार पान्डेय , उपाध्यक्ष राजीव गिरहोत्रा और सचिव अविनेश जायसवाल के अलावा वरिष्ठ सदस्यों आशीष चतुर्वेदी, महेन्द्र दीक्षित और जुबेर भाई ने 66000 हजार रूपये की धनराशि सिटी मजिस्ट्रेट हरिशकर लाल शुक्ला को जिलाधिकारी आपदा निधि के लिए सौपी । साथ ही आगे भी यथोचित सहायता का संकल्प प्रकट किया।






Leave a comment