उरई.  सिरसाकलार थाना क्षेत्र में जखा गांव में कटाई के समय लगी आग से 12 बीघा फसल ख़ाक हो गयी. आग लगने का कारण ज्ञात नहीं हो सका है.  अनुमान लगाया जा रहा है कि लापरवाही में किसी के द्वारा जलती बीड़ी खेत में फेंकने से आग लगी
सबसे ज्यादा नुकसान धर्मेन्द्र को हुआ.  तीन किसानों की फसल जली. लगभग सवा सौ कुंटल गेंहू जला है. गांव वालों की मशक्कत से आग पर काबू पा लिया गया.

Leave a comment