जालौन। भोजन पैकेट बांटने पर रोक लगने के बाद औरैया मार्ग पर डेरा जमाए कबूतरा डेरे पर पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर जाकर खाद्य सामग्री वितरित की।
पके हुए भोजन के वितरण पर सरकार द्वारा रोक लगा दी गई है। लंच पैकेटों के वितरण पर रोक लगने के बाद औरैया रोड पर डेरा जमाए कबूतरा डेरा में रह रहे लोगों को पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर जाकर सौ लोगों को सूखी राशन सामग्री के पैकेट वितरित किए। आटा, दाल, चावल, आलू व मसाले आदि के पैकेटों का वितरण किया गया। मौके पर मौजूद एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला व कोतवाल सुनील सिंह ने लोगों से अपील की कि वह डेरे में ही रहें। लाक डाउन के दौरान इधर उधर न घूमें। कोरोना की रोकथाम में अपना योगदान दें। इस मौके पर एसआई आनंद कुमार, सफीक अहमद, बलराम, शाहजहां आदि लोगों ने सहयोग किया।

Leave a comment