दवा पाकर हताश समाजसेवी की आंखों से छलके आंसू
कदौरा। मुसीबत के दौर से गुजर रहा हर इंसान ही इंसान के काम आ रहा है। नगर में इमरजेंसी दवा के लिए तड़प रहे मरीज की जानकारी पुलिस को मिलते ही थानाध्यक्ष द्वारा उक्त दवा उरई से मशक्कत से लाकर मरीज के घर तक पहुंचाई गई। उक्त सहायता के लिए मरीज के परिजनों द्वारा पुलिस को धन्यवाद दिया गया।
ज्ञातव्य हो कि कोरोना बचाव को लेकर हर जगह लाक डाउन ही सबसे बड़ा तरीका है जिससे संक्रमण बचाव तो हो रहा है साथ ही लोगों को दैनिक उपभोग करने वाली दवा व सामग्री के लिए भी जनता को मशक्कत करनी पड़ रही है। नगर कदौरा निवासी देवीदास सिंधी द्वारा बताया गया कि उनकी पत्नी वंदना आठ वर्षों से शुगर की बीमारी से पीडि़त हैं जिन्हें प्रतिदिन आवश्यक दवा का डोज दिया जाता है। लाक डाउन के चलते उनकी दवा खत्म हो रही थी। इससे पहले परेशान देवीदास द्वारा कदौरा के मेडिकल से उक्त दवा मंगवाने की अपील की गई लेकिन कहीं दवा नहीं मिली व दवा उपलब्ध कराने वाले मेडिकल संचालक द्वारा भी हाथ खड़े कर दिए गए जिससे हताश नगरवासी द्वारा अपनी आप बीती थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह को बताई गई व पुलिस द्वारा उक्त दवा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद शुक्रवार को उक्त परिवार को दवा सौंप दी गई जिससे उक्त मरीज के परिजन देवीदास व अन्य मनोज सिंधी, आलोक अग्रवाल द्वारा पुलिस थानाध्यक्ष को बहुत बहुत धन्यवाद देते हुए आंखों में आंसू छलक पड़े व अपनी व्यथा व आभार प्रेस वार्ता के जरिए जताया।





Leave a comment