माधौगढ़। कोरोना वायरस की वजह से समाज में परेशानी बढ़ गई है जिसमें हर कोई अपने अपने तरीके से योगदान देने का काम कर रहा है। कोरोनावायरस के कारण सबसे ज्यादा अगर किसी पर आफत आई है तो वह हैं डाक्टर जो अपनी जान जोखिम में डालकर कोरोना से ग्रसित मरीजों का इलाज कर रहे हैं लेकिन समाज के बीच में राजस्व विभाग भी अपनी कम उपयोगिता साबित नहीं करा रहा है। राजस्व विभाग के कर्मचारी लगातार अपने प्रयासों से समाज के प्रभावित लोगों को मदद पहुंचाने का काम कर रहे हैं।
राजस्व विभाग के ऊपर प्रशासनिक जिम्मेदारी होने के बाद भी कोरोना से प्रभावित परिवारों की देखरेख करने का अलग से जिम्मा आ गया है जिसे राजस्व विभाग के कर्मचारी बखूबी निभा रहे हैं। लेखपालों की टीम अपने अपने स्तर से लगी हुई है तो राजस्व निरीक्षक भी तपती धूप में अपने आफिस से निकल कर प्रभावित लोगों को चिह्नित कर उन्हें राशन बांटने का काम कर रहे हैं। रामपुरा में दो दर्जन परिवारों को राजस्व निरीक्षक शिवम राठौर और तहसी

Leave a comment