जालौन। घर से निकलते समय मास्क लगाना अनिवार्य होते ही नगर में स्थित मेडिकल स्टोरों से सेनेटाइजर व मास्क गायब हो गए हैं। कोरोना से बचने के लिए बाहर सामान लेने के लिए निकले लोग सेनेटाइजर व मास्क के लिए भटकते नजर आए। लोगों ने मेडिकल स्टोरों पर सेनेटाइजर तथा मास्क उपलब्ध कराए जाने के लिए जिला प्रशासन से मांग की।
नगर के मेडिकल स्टोर पर इस समय सेनेटाइजर व मास्क नहीं मिल रहे हैं। ग्रामीण व नगर क्षेत्र के लोग जरूरी सामान खरीदने आदि के लिए बाहर निकलते हैं। इसके लिए उन्हें मुंह में मास्क एवं हाथों और बाइक को सैनेटाइजर करने लिए जरूरत पड़ गई है लेकिन नगर में जितने भी मेडिकल स्टोर हैं। उनमें अधिकांश के पास मास्क व सेनेटाइजर उपलब्ध नहीं हैं। इसको लेकर लोग भटकने को मजबूर हैं। ग्रामीण व नगर वासियों ने जिलाधिकरी से मेडिकल स्टोरों पर सेनेटाइजर व मास्क उपलब्ध कराने की मांग की।





Leave a comment