कोंच। तहसीलदार राजेश कुमार विश्वकर्मा एवं नायब तहसीलदार संजय कुमार नगर में मुख्य बाजार में भ्रमण करते हुए रामगंज बाजार से गुजर रहे थे तभी उन्हें तकिया कलंदर शाह मार्केट में एक प्रतिबंधित दुकान खुली दिखी तो अधिकारियों ने उस दुकान पर पहुंचकर दुकान खोलने का कारण पूछा तो दुकानदार निरुत्तर हो गया।
जब अधिकारियों ने दुकान के अंदर नजर डाली तो लोहे की दुकान के अंदर प्रतिबंधित छह सौ ग्राम पालीथिन दिखी जिसे अधिकारियों ने जब्त कर पंद्रह हजार रुपए एवं लाक डाउन उल्लंघन पर दुकान खोलने पर पच्चीस हजार रुपए जुर्माना लगाते हुए शाम तीन बजे तक पैसा जमा करने का आदेश दुकान मालिक भूपेश अग्रवाल को दे दिया और कहा कि अगर शाम तीन बजे तक जुर्माने का पैसा अदा न किया गया तो उसके खिलाफ मामला दर्ज करा दिया जाएगा।





Leave a comment