उरई। लॉक डाउन से पीडितों को खाना बाटने के लिये कुछ बंदिशे लागू की गयी है ताकि अव्यवस्था को रोका जा सके।
लॉक डाउन से पीडित होकर भुखमरी के कगार पर जा पहुचे परिवारों को भोजन वितरण में अफरातफरी की शिकायतें मिल रही थी। खास तौर से कार्यकर्ताओं के उत्साह के कारण इनमें शारीरिक दूरी का निर्वाह नहीं हो पा रहा था।
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने इसके मददेनजर निर्देशित किया है कि स्वयंसेवी संस्थान और प्राइवेट संस्थान अपने तरीके से भोजन वितरण नही कर सकेंगे। पहले उनको संबन्धित थाना व तहसील मंे रजिस्ट्रेशन कराना होगा । इसके बाद कम्यूनिटी किचन के माध्यम से उनके द्धारा दिये गये भोजन का वितरण कराया जायेगा।

Leave a comment