उरई। कालपी रोड पर मंडी स्थल के सामने एक महिला की मौत ट्रक के कुचलने से हो गयी।
मृतका की पहचान उरई के मुहल्ला तिलक नगर निवासिनी मल्लिका ओवैसी पत्नी मरहूम आविद अली के रूप में हुई। सूचना मिलते ही आटा पुलिस ने विशिष्ट मंडी स्थल पर पहुंच कर घटना स्थल पर पडे शव को पंचनामा कराने के बाद सील बन्द कराकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

Leave a comment